बलिया : घर में घुसकर 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म

बलिया : घर में घुसकर 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म


हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा करीब 75 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 452, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया। 
बताया जा रहा है कि पीड़िता के पड़ोस में मकान बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें मजदूरी करने के लिए इंद्रजीत राम पुत्र नंदलाल राम (निवासी चरवाबरवां, थाना सिकन्दरपुर) मिस्त्री के साथ आया था।शुक्रवार की रात वृद्ध महिला के घर में दीवाल कूद कर घुस गया। बलपूर्वक वृद्ध महिला के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मारने पीटने और धमकी देने लगा। महिला के चिल्लाने पर घर व आस पास के लोगो ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले ली। थानाध्चक्ष सत्येन्द्र राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

 आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा