बलिया : स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष की मौत, रिपोर्ट आयी थी कोरोना पॉजिटिव

बलिया : स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष की मौत, रिपोर्ट आयी थी कोरोना पॉजिटिव


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कस्बा के पानी टंकी रोड निवासी गोपाल जी सोनी (60) की मौत उपचार के दौरान लखनऊ में हो गई। वे स्वर्णकार संघ रसड़ा के अध्यक्ष थे।

बताया जा रहा है कि गोपाल जी की किडनी में कुछ दिक्कत थी, जिसका इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले किडनी में परेशानी हुई तो उनके पुत्र लखनऊ इलाज के लिए ले गए। वहां डाक्टरों ने कोरोना जांच कराने के बाद ही भर्ती करने की बात कही। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर लखनऊ के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत मंगलवार को हुई। 

इसकी खबर मिलते ही घर-परिवार तथा स्वर्णकार समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। नपा के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोगों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कुशल नेतृत्व करने वाले व्यक्ति को खोने का गम हमेशा रहेगा। इस दौरान गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विनोद सोनी, संदीप सोनी, अतुल सोनी, अनिल सोनी, राजीव सोनी समेत स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे। 



शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली