बलिया : फंदे पर झूली नवविवाहिता, पिता ने लगाये संगीन आरोप
On



बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कझारी मठिया में शुक्रवार की देर रात एक नवविवाहिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कझारी मठिया निवासी लाल बहादुर राजभर की शादी 2016 में पूनम से बड़े धूमधाम से हुई थी, जिनकी एक 4 साल की बच्ची मोनिका है। पूनम राजभर (28) के पिता सुनेद राजभर ने बताया कि मेरी लड़की को दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। पारिवारिक जीवन में दहेज को लेकर कई बार पंचायतें भी हो चुकी, लेकिन बात नहीं बनी।
पिता ने आरोप लगाया कि लाल बहादुर राजभर व मोती लाल राजभर ने उनकी बेटी की गला दबा कर हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जाचों उपरांत अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चितबड़ागांव एसएचओ निहार नंदन ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 06:54:40
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...



Comments