बिहार से लूटी गई ट्रक बलिया में बरामद, लाखों का माल गायब

बिहार से लूटी गई ट्रक बलिया में बरामद, लाखों का माल गायब

शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। truck looted from bihar recovered in ballia goods worth lakhs missing बिहार राज्य के गया जनपद अंतर्गत आमस से परचून का सामान लदी ट्रक को बलिया पुलिस ने बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास से बरामद कर लिया है। बैरिया पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गया से आयी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 

गया जनपद के आमस थाना क्षेत्र से लाखों रुपये मूल्य का परचून सामान से लदी ट्रक 14 दिन पहले लूटी गयी थी। बैरिया एसएचओ धर्मवीर सिंह की माने तो चकिया गांव के पास ट्रक का चक्का पंचर हो गया था। वहीं, रोड के किनारे से लावारिस हालत में ट्रक बरामद की गई है। हालांकि ट्रक पर लदा लाखों रुपये के परचून का सामान गायब हैं। वहीं ट्रक का टायर व बैट्री सहित अन्य सामान भी गायब है।  

बता दें कि पांच नवंबर की रात अज्ञात अपराधियों ने गया जनपद के आमस के मोरह पुल से लाखों रुपये के परचून के सामान लदे ट्रक को हाइजैक कर लिया था, जबकि चालक व खलासी को हाथ-पैर बांध कर वारूण के पास जीटी रोड के किनारे सुनसान जगह पर फेंक दिया था। पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए लूट कांड के उद्भेदन में खूद जुटे हुये थे। चार दिन पूर्व आमस थाने की जांच में पहुंचे सीटी एसपी ने लूटी गई ट्रक के चालक व खलासी से घंटों पूछताछ की थी। उनकी गतिविधि भी संदिग्ध प्रतित होती है। 

चूंकि लूट से पूर्व चालक-खलासी का मोबाइल घंटों बंद थे। इधर आमस थानेदार अरविंद किशोर लूटेरों की टोह में दिन-रात खाक छान रहे थे। बिहार के अलावा झारखंड व यूपी पुलिस के संपर्क में थे। बताया जाता है कि यूपी के बलिया पुलिस ने रोड किनारे लावारिस हालत में खड़ी ट्रक की जानकारी आमस पुलिस को दी। जिसके बाद आमस पुलिस बलिया पहुंच गई। जांच की गई तो लावारिस हालत में खड़ी ट्रक आमस से लूटी गई निकली। हालांकि लूटेरों का अभी तक सुराग नहीं मिला है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal