19 अगस्त को बलिया आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

19 अगस्त को बलिया आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अगस्त को बलिया आयेंगे। मुख्यमंत्री यहां बलिया बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। 

सुनें19 अगस्त को बागी धरती पर आयेंगे CM योगी आदित्यनाथ : मंत्री दयाशंकर सिंह

उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश ने मनाया, लेकिन बलिया विशेष है। आजादी की लड़ाई में 1857 के महानायक मंगल पांडे बलिया के ही है। पूरे देश में सबसे पहले आजाद होने का गौरव बलिया को ही प्राप्त है। चित्तू पांडे के नेतृत्व में बलिया 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सबसे पहले आजाद हो गया। व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में बलिया के महानायक जयप्रकाश नारायण रहे। आजादी के बाद से ही बलियावासी 19 अगस्त को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन जेल का फाटक खुलता है और परम्परा के तहत क्रांतिकारी तथा सेनानी जेल से बाहर निकलते हैं। मंत्री ने जानकारी दी कि आजादी के अमृत महोत्सव में 19 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया आ रहे है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर