बलिया : छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र
On



बलिया। सतीश चन्द्र कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे के नेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार को प्राचार्य का ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के नाम पर लिए शुल्क को वापस करने, प्रत्येक कक्षा में 33℅ सीट वृद्धि, पेयजल की समुचित व्यवस्था व महाविद्यालय की साफ-सफाई की मांग उठाई। कहा कि उक्त मांगों को पूरा न करने की दशा में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर अंकित ओझा, शैलेश ठाकुर, सुजीत तिवारी, शैलेश चौधरी, किशन सिंह, राकेश यादव, रवि चौबे, पिंटू यादव आदि मौजूद थे।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments