बलिया में 17 सितम्बर को शुरू होगा यह काम

बलिया में 17 सितम्बर को शुरू होगा यह काम


बैरिया, बलिया। विधान सभा बैरिया ही नहीं, आसपास के उन छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है, जो तकनिकी शिक्षा के इच्छुक है। यहां इब्राहिमाबाद में 19 करोड़ रुपए की लागत से बनने के लिए प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की भूमि का निरीक्षण सोमवार को कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद कुमार सिंह के साथ विधायक सुरेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विधायक ने बताया कि 17 सितंबर को इस पॉलिटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। उसी दिन से निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार 19 करोड़ में 3 करोड़ रुपए जीएसटी में चला जाएगा। शेष 16 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का भूकंपरोधी अत्याधुनिक भवन का निर्माण होगा। जिसमें छात्रों के पढ़ाई, प्रैक्टिकल करने का आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध रहेगा। यह भवन 1 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर अवर अभियंता अविनाश चंद्र पांडे के अलावा परशुराम सिंह, गोपाल सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित