गंगा की रेती पर मिला लापता युवक का शव, मचा हड़कम्प Ballia News

गंगा की रेती पर मिला लापता युवक का शव, मचा हड़कम्प Ballia News


हल्दी, बलिया। रविवार से गायब हल्दी थाना क्षेत्र के उदवंछपरा गांव निवासी एक युवक का शव मंगलवार को कृपा ब्रम्ह बाबा स्थान के सामने स्थित गंगा नदी की रेती पर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

गांव निवासी भरत यादव (22) पुत्र स्व. लख्खीचंद यादव अपने चचेरा भाई के साथ मक्का के खेत की रखवाली करने गया था, जो रविवार की देर रात करीब 12 बजे खेत से ही गायब हो गया। चचेरे भाई ने देखा कि भरत नहीं है तो उसने फोन किया तो भरत ने बताया कि थोड़ी देर में आ रहा हूं। उसके बाद नहीं लौटा। उसका भाई राह देखते-देखते मचान पर ही सो गया। सुबह उसका मोबाइल बंद बताने लगा। 

परिजनों ने गांव व रिस्तेदारों के यहां खूब खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को अचानक किसी ने गंगा नदी में शव पाये जाने की सूचना दी। सूचना पाकर हल्दी पुलिस मौके पर पहुंच गई है।परिजनों ने शव की शिनाख्त भरत के रुप में किया है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि गंगा नदी की रेती पर शव मिला है, दो दिन पानी में रहने से लाश सड़ गयी है। लेकिन पैंट व गंजी से शिनाख्त हुई है। 


आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित