उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ : बलिया प्रभारी ने बनाई इस ब्लाक की नई टीम

उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ : बलिया प्रभारी ने बनाई इस ब्लाक की नई टीम


बैरिया, बलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ बैरिया की बैठक सोमवार को बीआरसी प्रांगण में हुई। इसमें शिक्षक के पद पर चयनित हो चुके अनिल सिंह के स्थान पर नया अध्यक्ष व ब्लाक कार्यकारिणी गठन का निर्णय हुआ। संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी गठित की गई। शिक्षा मित्रों ने सर्वसम्मति से मनीष सिंह को ब्लाक अध्यक्ष, मनीष कुमार राम को महामंत्री, जयप्रकाश प्रसाद को संरक्षक, संजय कुमार राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिशिर गुप्ता को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजू कुमार को प्रचार मंत्री, वीरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, राजेश चौहान को मीडिया प्रभारी, सनोज राम को सह मीडिया प्रभारी, राजदेव यादव को संगठन मंत्री, अमरनाथ पासवान को मंत्री, शिवदयाल पासवान को प्रवक्ता, सत्येन्द्र मौर्य को संयुक्त मंत्री चुना। इस दौरान अखिलेश पांडेय, हरेराम यादव, अनिल सिंह, सोहन पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा