बलिया : हो गया निर्धारण, अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे वाहन चालक

बलिया : हो गया निर्धारण, अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे वाहन चालक


बैरिया, बलिया। करोना काल में वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में वाहन पड़ाव के संचालकों, वाहन चालकों व क्षेत्रीय लोगों की बैठक बैरिया थाने में किराया निर्धारण को लेकर हुई। यहां आम सहमति से विभिन्न मार्गों पर चलने वाले ई रिक्सा, टेम्पू, टैक्सी और बसों का किराया निर्धारित हुआ।

नया किराया
-बैरिया से सुरेमनपुर का टेम्पू रिक्सा का किराया 20 रुपये की जगह 15 रुपया लगेगा।
-बैरिया से रानीगंज का किराया सात रुपया।
-बैरिया से लालगंज का किराया 15 रूपया।
-बैरिया से दलनछपरा का किराया 15 रुपया।
-बैरिया से बलिया का टैक्सी किराया 50 रुपया।

शर्ते भी है
यह शर्त लागू किया गया है कि कमांडर, जीप में 11 सवारी व टेम्पू में सात सवारी से अधिक नही बैठेंगे। अगर वाहन चालक ओभरलोड करते है तो किराया और कम करना पड़ेगा।उक्त बैठक में उपजिलाधिकारी के अलावा कोतवाल संजय त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकंचन सिंह, मण्डल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, मोटर पड़ाव संचालक कुंवर शैलेश सिंह, पप्पू पटेल, धनन्जय सिंह इत्यादि मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें