बलिया : महिला को झांसे में लेकर उड़ाया लाखों का गहना, पहुंची पुलिस

बलिया : महिला को झांसे में लेकर उड़ाया लाखों का गहना, पहुंची पुलिस

अजीत पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बरवां में उचक्कों ने एक महिला को झांसे में लेकर लाखों का आभूषण पार कर दिया। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो सबके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे एसएचओ योगेश यादव ने घटना की पूरी जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

बताया जाता है कि कामेश्वर सिंह की पुत्री आरुषी सिंह अपने मायके बरवां आई है। रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे वह दरवाजे पर बैठी थी। उसी दरम्यान मोटरसाइकिल सवार दो युवक पतंजलि उत्पाद का कैटलॉग दिखाने का बहाना बनाकर आरुषी के पास बैठ गए। बातचीत में आरुषी से आभूषण साफ करने की बात कह कर सोने की अंगूठी, चेन और मंगलसूत्र मंगा लिया। मौका पाकर आरुषी को बेहोश कर दोनों युवक आभूषण लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी करीब एक घण्टे बाद परिजनों को तब हुई जब आरुषी को होश आया। घटना की लिखित सूचना सोमवार को थाने में दी गई। थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली