बलिया : नगर पंचायत में दीपावली पर लगने वाले पटाखा दुकान स्थल का एसडीएम ने लिया जायजा

बलिया : नगर पंचायत में दीपावली पर लगने वाले पटाखा दुकान स्थल का एसडीएम ने लिया जायजा

रेवती, बलिया। एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता ने नगर पंचायत रेवती में दीपावली के अवसर पर लगने वाले पटाखे की दुकान स्थल का जायजा लिया। सर्वप्रथम रेवती थाने पहुंचे एसडीएम बांसडीह ने प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह से नगर में लगने वाले पटाखे की दुकानों के विषय में आवश्यक जानकारी लिया। तत्पश्चात एसडीएम बांसडीह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर बाजार के पूरब काली मंदिर के समीप पटाखे की लगने वाली दुकानों के स्थल का जायजा लिया। 

एसडीएम बांसडीह ने कहा कि सड़क के किनारे पटाखे की दुकानें कदापि नहीं लगेंगी। चयनित स्थल पर ही पटाखे की दुकानें लगेंगी। जिन दुकानदारों के पास पटाखे की दुकान लगाने के लिए परमिशन होगा सिर्फ वही दुकानदार अपनी दुकान चयनित स्थल पर लगाएंगे। बिना परमिशन के कोई दुकान नहीं लगेगी। एसडीएम बांसडीह ने कहा कि परमिशन प्राप्त दुकानदार बालू पानी आदि की व्यवस्था अपनी दुकानों में पर्याप्त मात्रा में रखेंगे। यदि संभव हो तो दुकानदार अग्निशमन यंत्र अपनी दुकानों में रखें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा