बलिया : नहीं रहे वाॅलीबाल के पुरोधा सुभाष राय, खिलाड़ियों ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

बलिया : नहीं रहे वाॅलीबाल के पुरोधा सुभाष राय, खिलाड़ियों ने दी अनूठी श्रद्धांजलि


बलिया। वाॅलीबाल के राष्ट्रीय खिलाडी़ रह चुके स्व. सुभाष राय को सोहांव के वाॅलीबाल खिलाडियों ने अनूठी श्रद्धांजली दी। सोहांव में वाॅलीबाल खेल मैदान पर खिलाडियों ने मोमबत्तियां जला कर अपने पुरोधा की आत्मा की शान्ति के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की। इसी खेल मैदान पर सुभाष राय ने वाॅलीबाल जीवन के प्रारम्भ में अभ्यास किया था। उपस्थित खिलाडियों ने कहा कि सुभाष राय के देहावसान से वाॅलीबाल खेल जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है, वे हम खिलाडियों का हमेशा मनोबल बढा़ते थे।

विदित हो कि सुभाष राय का स्वर्गवास 16 जुलाई को हुआ था। बिहार पुलिस में अपनी सेवा दे चुके सुभाष राय सोहांव के खिलाडियों के प्रेरणा श्रोत थे। राष्ट्रीय वाॅलीबाल खिलाड़ी नितेश कुमार राय के नेतृत्व में देवव्रत राय, पुलकित राय, अविनाश राय, सूरज राय, आदित्य राय, मंजूर अली, अभिषेक राय, अरविन्द राय, मंटू राय, राजा अली, अजीत यादव, छोटू राय, सुधांशु यादव, दिव्यांशु यादव आदि खिलाडियों व ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक