बलिया : आग ने छीन ली सात परिवारों की खुशी, पहुंची नायब तहसीलदार

बलिया : आग ने छीन ली सात परिवारों की खुशी, पहुंची नायब तहसीलदार


सहतवार, बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत महाधनपुर नई बस्ती में ग़ुरुवार को लगी आग से 7 परिवारों की 20 झोपड़ियां एवं उसमे रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव ने अग्निपीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
महाधनपुर नई बस्ती में देर रात हरेराम यादव का पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था, तभी झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी। इससे हरेराम यादव की तीन झोपड़ी तथा बगल स्थित सत्येंद्र यादव की दो झोपड़ी व डेढ़ लाख रुपया के साथ ही सभी सामान जलकर राख हो गया। इसी क्रम में निर्मल यादव की तीन, राजाराम यादव की तीन, राजेश यादव की दो, विजय यादव की चार एवं संजय यादव की तीन झोपड़ी तथा झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सभी सामान, नगदी राख का ढेर बन गया। इस बीच, आग पर काबू पाने का प्रयास स्थानीय लोगों ने किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ितों का पूरा परिवार खुले आसमां के नीचे है।

रितेश तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली