बलिया : यह बात सुनते ही जिन्दगी हार गया भुनेश्वर

बलिया : यह बात सुनते ही जिन्दगी हार गया भुनेश्वर


बैरिया, बलिया। देवरानी-जेठानी में जमकर मारपीट की घटना वृद्ध के लिए काल बन गई। भाई की पत्नी की हालत चिंताजनक सुन जेठ की मौत ने परिवार को झकझोर दिया है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के संसार टोला (सिताबदियर) की है। एक ही परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर  मारपीट हो गयी। इसमें गीता देवी पत्नी भुनेश्वर गोंड़ गंम्भीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह भुनेश्वर गोंड़ के बड़े भाई त्रिलोकी गोंड़ (70) से किसी ने बता दिया कि गीता देवी की स्थिति चिंताजनक है। इतना सुनते ही त्रिलोकी गोंड़ जमीन पर गिर पड़े और उनकी सांस थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि त्रिलोकी गोंड़ व भुनेश्वर गोंड़ सगे भाई है।दोनों का परिवार एक ही मकान में रहता है।किसी बात को लेकर दोनों परिवार की महिलाओं में मारपीट हुई थी। मृतक त्रिलोकी गोंड़ के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी