स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को ऐसे सम्मानित करेगा बलिया प्रशासन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को ऐसे सम्मानित करेगा बलिया प्रशासन


बलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, सेनानियों को तहसील या जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाता है, लेकिन कोविड-19 को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित एसडीएम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिले में कुल 6 जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। ये रामविचार पांडे निवासी नारायनापाली गड़वार, रामरक्षा गोंड निवासी खारिदपुर काजीपुर, परशुराम राय उजियार कोरनटाडीह, श्री रंग सिंह निवासी बांसडीह, सहदेव नारायण चौधरी निवासी खरीद तथा पंडित राम निवासी बिल्थरा रोड हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित एसडीएम को पत्र लिख कर निर्देशित किया है कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे झंडारोहण के बाद उनके घर पर जाकर सम्मानित करना सुनिश्चित करेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...