भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ बलिया के जिला उपाध्यक्ष बने संजीव

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ बलिया के जिला उपाध्यक्ष बने संजीव


अजीत पाठक
बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलास्तरीय सम्मेलन व सम्मान समारोह में सिकन्दरपुर के जुझारू पत्रकार संजीव सिंह को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गड़वार में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने पत्रकारिता में उनके अनुभवों और योगदान को रेखांकित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। 

बता दें कि पत्रकार संजीव सिंह इसके पूर्व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिकन्दरपुर तहसील इकाई के संरक्षक थे, लेकिन संगठन में व्याप्त अनैतिकता का विरोध करते हुए संगठन से नाता तोड़ लिये थे। बातचीत के दौरान संजीव सिंह ने बताया कि ग्रापए के लिए पत्रकारिता मिशन नहीं अपितु रोजगार का साधन है। संगठन के बैनर तले पत्रकारिता की रोज खरीद परोख्त की जाती है। स्वहित से प्रेरित ग्रापए को पत्रकारों के हित-अहित से कोई वास्ता नही है।

उधर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सिकन्दरपुर तहसील इकाई के सदस्यों ने केंद्रीय नेतृत्व को साधुवाद देते हुए संजीव सिंह को बधाई दी। बधाई देने वालों में मधुसूदन सिंह, राणा सिंह, शब्बीर अहमद, घनश्याम शर्मा, रेयाज, घनश्याम तिवारी, धीरज मिश्र, सन्तोष शर्मा, लड्डन भाई, अतुल राय, दिलीप सिंह, निकेश राय, विनोद गुप्ता, राघवेंद्र सिंह आशिफ खान, गौहर खान, विनोद कुमार गौतम, हेमंत राय, दुर्गेश शर्मा, ओमप्रकाश आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद