बलिया : खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नकब लगाकर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
On



बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेरूवारबारी के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं बीआरसी के मीटिंग हॉल में रखा एक इन्वर्टर, दो बैटरी और तीन कंप्यूटर सिस्टम पर चोरों ने रविवार की रात नकब लगाकर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह एमआईएस इंचार्ज शैलेश दूबे व कार्यालय सहायक ज्ञान प्रकाश बीआरसी पहुंचकर मेन दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
आनन-फानन में उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचंद चौरसिया और 112 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। बीआरसी के पीछे खेत में दो कंप्यूटर सिस्टम और दो इनवर्टर की बड़ी बैटरी बरामद हुई, जबकि एक कंप्यूटर सिस्टम का कुछ से नहीं मिला।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 06:29:18
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...




Comments