बलिया : प्रापर्टी डीलर की हत्या में वांछित है पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश

बलिया : प्रापर्टी डीलर की हत्या में वांछित है पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश

बलिया। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अश्वनी सिंह पुत्र सुभाष सिंह फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा में हुई प्रापर्टी डीलर की हत्या में वांछित अभियुक्त है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल .32 बोर, एक खोखा, दो जिन्दा कारतूस, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद किया है। 

गौरतलब हो कि 6 अप्रैल को फेफना थाना अंतर्गत अगरसण्डा में अज्ञात बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों का गठन कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कड़े निर्देश दिए थे। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक सूचनाओं के संकलन के पश्चात एएसपी बलिया व सीओ सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फेफना सुनील चन्द्र तिवारी ने घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में हत्या में वांछित अभियुक्त अश्वनी सिंह पुत्र सुभाष सिंह (नवापुरा, रजमलपुर, रसड़ा) को देवकली पावर हाउस के पास से सोमवार की रात करीब 12 बजे गिरफ्तार किया। इसके बाए पैर में गोली लगी है। अभियुक्त का एक साथी दिव्यांशू अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त अश्वनी सिंह ने अगरसंडा निवासी उमेश यादव की हत्या का न सिर्फ जुर्म कबूल किया है, बल्कि घटनाक्रम का पूरा विवरण भी बताया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या