बलिया के इस कस्बे में एक साथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव

बलिया के इस कस्बे में एक साथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव


मनियर, बलिया। विकासखंड मनियर में शुक्रवार को कुल 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से मनियर कस्बे में हड़कम्प मच गया। क्योंकि 10 लोग सिर्फ मनियर कस्बा के ही है, जबकि एक बड़ा गांव का है। धीरे-धीरे मनियर कस्बे में कोरोना पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी हो रही है। मनियर सदर बाजार में एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद एक मुहल्ले में पिता पुत्र कोरोना पॉजिटिव मिले। यह 10 कोरोना पॉजिटिव केस भी उसी मोहल्ले से है। हालांकि कि स्वास्थ विभाग की टीम से संपर्क किए जाने पर बताया गया कि शनिवार को उनका लोकेशन ट्रेस कर लिया जाएगा। 

थाना क्षेत्र के बड़ागांव के दो होम गार्ड जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। फिर एक बड़ा गांव से कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।  इस तरह से कोरोना पॉजिटिव केस का मिलना भयावह स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यहां के लोगों को सतर्क व जागरूक  होना पड़ेगा। यहां का प्राथमिक स्वास्थ केंद्र व शिक्षा का केंद्र मनियर इंटर कालेज भी संक्रमित हो चुका है। सतर्कता व सावधानी नहीं बरती गई तो वह दिन दूर नहीं जब मनियर कस्बा शतक के करीब पहुंच जाएगा।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली