बलिया : ई-रिक्शा पर सवार थे नौ लोग, मची चीख-पुकार

बलिया : ई-रिक्शा पर सवार थे नौ लोग, मची चीख-पुकार


सिकन्दरपुर, बलिया। बेल्थरा मार्ग पर रुद्रवार चट्टी के समीप मंगलवार की देर शाम साईं बाबा की पूजा करके आ रहे श्रद्धालुओं समेत ई-रिक्शा पलट गया। इससे ड्राइवर समेत 9 लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार चट्टी के समीप तिलौली से साईं बाबा की पूजा करके  आते समय श्रद्धालुओं से भरी ई-रिक्शा के असंतुलित होकर पलट जाने से उस पर सवार रानी देवी (40) पत्नी विनोद निवासी गोसाईंपुर, रविन्द्र (55) पुत्र खेदारु निवासी अखैनी, जयंती (45) पत्नी रविन्दर निवासी अखैनी, चंपा देवी (55) पत्नी हरिशंकर निवासी अखैनी रेफर, मोनाकी (50) पत्नी मोतीचंद धोबी निवासी सिवनकला, सुशीला (50) पत्नी झम्मन धोबी निवासी अखैनी समेत 9 लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर के चिकित्सकों ने चंपा देवी को रेफर कर दिया।

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी