बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई, अनुपस्थित चल रहे थे मास्साब

बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई, अनुपस्थित चल रहे थे मास्साब

बलिया। बीएसए शिवनारायण सिंह ने शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्राथमिक विद्यालय बलबीर नैना के प्रधानाध्यापक राकेश तिवारी का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने के साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट तलब किया है। बीएसए ने यह कार्रवाई खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवती की आख्या के आधार पर की है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवती ने बीएसए को अवगत कराया था कि प्रधानाध्यापक राकेश तिवारी लगतार तीन माह से विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे है। इस वजह से विद्यालय का एमडीएम सहित अन्य कार्य बाधित है। इस सम्बन्ध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया, लेकिन प्रधानाध्यापक राकेश तिवारी द्वारा न तो अपना स्पष्टीकरण अद्यतन दिया गया, ना ही विद्यालय पर उपस्थित हुए। खण्ड शिक्षा अधिकारी की आख्या के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक राकेश तिवारी का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवती को निर्देशित किया है कि राकेश तिवारी की अनुपस्थिति के सम्बन्ध में विधिवत जांच करते हुए एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध करायें। यह भी स्पष्ट करे कि अनुपस्थित दिवस में उनके द्वारा विद्यालय का वित्तीय खातों का संचालन किया गया है अथवा नहीं। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें