स्मृति द्वारों का लोकार्पण करने से पहले सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

स्मृति द्वारों का लोकार्पण करने से पहले सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि


बैरिया, बलिया। क्षेत्र पंचायत मुरली छपरा द्वारा निर्मित दो स्मृति द्वारा का लोकार्पण सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से लोकार्पण के पहले पूजा पाठ की जगह पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। वही मुलायम सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद घूरी टोला तथा लाला टोला (सिताबदियारा) स्मृति द्वारों का अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर लोकार्पण किया गया।


पहले लाला टोला में लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति द्वार, फिर घूरी टोला में कारगिल शहीद अविनाश यादव स्मृति द्वार का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। इस मौके पर मुरली छपरा के ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध यादव, राम प्रकाश सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रधान राम नरेश चौधरी, परमेश्वर गिरी, अशोक यादव, मनोज सिंह, मारकंडेय सिंह, दुर्ग विजय सिंह झलन के अलावा खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

गौरतलब है कि दोनों स्मृति द्वार बकुल्हां-संसार टोला तटबंध मार्ग पर क्षेत्र पंचायत मुरली छपरा द्वारा बनाया गया। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मुलायम सिंह यादव को अपना अभिभावक बताते हुए कहा उनके निधन से देश को ही नहीं, मुझे व्यक्तिगत रूप से भी अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से रिक्त हुए स्थान को भरा नहीं जा सकता।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !