बलिया : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे

बलिया : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे


मनियर, बलिया। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश है। मनियर बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए पटाखे फोड़े। मंडल अध्यक्ष शितांशु गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी में देश हित में निर्णय लेकर पूरे भारतवर्ष के लोगों को सुरक्षित कर लिया। भाजपा राष्ट्रभक्त पार्टी है। राष्ट्र के लिए यह पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार रहती है। देश की जनता ने देश की बागडोर जातिवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर भाजपा के हाथों सौंपा। प्रधानमंत्री की देन है कि भारत का नाम पूरे विश्व में गूंज रहा है। लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, योगेंद्र सिंह, युवा नेता गोपाल जी, राकेश पाठक, रविंद्र सिंह, दिलीप कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, सतीश सिंह, सभासद अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन, बृज बिहारी सिंह, शारदानंद साहनी, अजीत सिंह, दीपू सिंह, पिंकू, लव कुमार सिंह, शिव जी गुप्ता मौजूद थे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार