बलिया में कोरोना के साथ बढ़ा बाढ़ का खतरा, तबाही मचाने को मचल रही गंगा-घाघरा

बलिया में कोरोना के साथ बढ़ा बाढ़ का खतरा, तबाही मचाने को मचल रही गंगा-घाघरा


बलिया। जिले में कोरोना तो हड़कम्प मचा ही रहा है, अब बाढ़ भी तबाही की कहानी लिखने को बेताब है। गंगा और घाघरा नदी में बढ़ाव का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। डीएसपी हेड के बाद घाघरा नदी ने चांदपुर गेज पर भी लाल निशान को पार कर दिया है। वही, बाढ़ विभाग 'थूक' से सत्तू सानने की तर्ज पर बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बाढ़ विभाग के अधिकारियों के सामने दूबेछपरा में हरे-हरे पेड़ों को काटकर बचाव कार्य किया जा रहा है, लेकिन उनकी चुप्पी नहीं टूट रही। 

बाढ़ विभाग द्वारा जारी गंगा-घाघरा व टोंस के जलस्तर रिपोर्ट के मुताबिक यहां गंगा व घाघरा बढ़ाव पर है। गंगा नदी का जलस्तर गायघाट में शुक्रवार को 54.18 मीटर रिकार्ड किया गया, यहां खतरा विन्दु 57.615 मीटर है। वहीं, डीएसपी हेड पर खतरा विन्दु 64.01 मीटर को पार कर 64.610 मीटर तथा चांदपुर गेज पर खतरा विन्दु 58 मीटर को लांघकर 58.04 मीटर पर बह रही है। उधर, मांझी गेज पर खतरा विन्दु 55.15 मीटर है, जबकि घाघरा की लहरें 54.35 मीटर तक पहुंच चुकी है। वही, टोंस नदी का जलस्तर 56.80 मीटर रिकार्ड किया गया। टोंस की प्रवृत्ति घटाव की है। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद