प्रभारी मंत्री के समक्ष टीडी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष ने उठाया बाढ़ पीड़ितों का मुद्दा, मिला यह आश्वासन

प्रभारी मंत्री के समक्ष टीडी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष ने उठाया बाढ़ पीड़ितों का मुद्दा, मिला यह आश्वासन


बलिया। टीडी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह ने मंगलवार को बाढ़ व कटान का मुद्दा यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व बलिया के प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाया। मंत्री ने छात्र नेता की मांग पर सार्थक पहल का भरोसा दिलाया। साथ ही बाढ़ क्षेत्र का जायजा भी लेने की बात मंत्री ने कही। 
मंत्री को सौंपे मांग पत्र में छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा है कि घाघरा नदी उफान पर है। इससे बलिया जनपद के कई तहसील व ब्लाक प्रभावित है। वही, बांसडीह तहसील के विभिन्न गांव चांदपुर, रेंगहा, सुअरहां, रघुबर नगर, खेवसर, कीर्तूपुर, गोड़घप्पा, मनियर, चकविलियम, दियरा भांगर, कोलकला समेत घाघरा नदी के किनारे बसे कई गांव प्रभावित है। छात्रनेता ने मंत्री से बताया कि बाढ़ की वजह से विद्युत आपूर्ति बंद है, ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए जेनरेटर व मिट्टी तेल की व्यवस्था बहुत जरूरी है। पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था के साथ ही जन सामान्य के लिए स्वास्थ्य सुविधा का माकूल इंतजाम किया जाय। इलाके में एम्बुलेंस की सुविधा मुहैया कराया जाय, ताकि आपात परिस्थितियों में भी किसी को कोई दिक्कत न हो। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया : रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार बाइक की...
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात
तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव