बलिया : जय मौनी बाबा देवा गिरधारी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन के रूप में मिली खुशी

बलिया : जय मौनी बाबा देवा गिरधारी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन के रूप में मिली खुशी

बलिया। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नि:शुल्क लैपटॉप स्मार्टफोन वितरण के अंतर्गत गुरुवार को जय मौनी बाबा देवा गिरधारी महाविद्यालय, रोहना रसड़ा में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सर्वेश यादव ने स्नातक तृतीय वर्ष के 35 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन देने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मूल मंत्र भी दिए।


एसडीएम ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्मार्टफोन आपके शैक्षिक जीवन में काफी बदलाव ला सकता है। हर क्षेत्र की जानकारी के लिए आपके लिए यह सबसे बड़ा मददगार होगा। सरकार शिक्षा की बेहतरी और युवाओं के सफल भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। सीओ रसड़ा शिवकुमार वैश्य ने सभी छात्र-छात्राओं से आवाह्न किया कि मोबाइल हमेशा सही जानकारी के लिए इस्तेमाल करें। नेट के माध्यम से आप पूरे विश्व की जानकारी ले सकते है। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले छात्र का उदहारण देते हुए कहा कि ईमानदारी से मेहनत करने से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। महाविद्यालय की प्रबन्धक सुनीता सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर मुंडेरा प्रधान सलाउद्दीन अंसारी, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, राजेश सिंह, नवनीत सिंह, शिवजनक सिंह, शिवशंकर राम, बृजेश यादव, राजेश कन्नौजिया सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या