बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा : बलिया डीएम ने जारी किये दिशा-निर्देश, रहेगी सख्ती

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा : बलिया डीएम ने जारी किये दिशा-निर्देश, रहेगी सख्ती


बलिया। 9 अगस्त को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी एसपी शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक की। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापक, ऑब्ज़र्वर और मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर परीक्षा की तरह इस परीक्षा में भी सुचिता का ख्याल रखना होगा। सभी संबंधित मैसेज को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की दूरी तक फोटोस्टेट, साइबर कैफे आदि की दुकानें बन्द रहेंगी। उन्होंने परीक्षा बाद कापी सील करने से सम्बंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। कहा, परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर सीट की मूल प्रति वंचित सामग्री के साथ नामित नगर प्रभारी के माध्यम से परीक्षा आयोजक विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के यहां जाएगी। उन्होंने समस्त केंद्र प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि जब तक ओएमआर सीट को लेकर जाने वाला वाहन शहर से बाहर न चला जाए, तब तक प्रभारी के साथ ही रहेंगे। जबकि ओएमआर शीट की दूसरी प्रति नोडल समन्वय की सहायता से एक साथ एकत्रित कर ट्रेजरी में जमा होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन, एडीएम रामआसरे, एसडीएम सदर राजेश यादव, एसडीएम रसड़ा मोती लाल यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे