वीरभूमि हिंसा : टीएमसी पर बरसे बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त

वीरभूमि हिंसा : टीएमसी पर बरसे बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त


बैरिया, बलिया। भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल के बीरभूमि में आठ लोगों को जिंदा जला देने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इस घटना को मानवता के प्रति अपराध बताया है। टीएमसी को आड़े हाथ लेते हुए सांसद ने इस अपराध को तालिबानी बताया।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं का हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं होना चाहिए। इस निर्मम घटना पर कथित सेकुलर दलों के नेताओं की चुप्पी पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी घटनाओं पर हाय तौबा मचाने वाली प्रियंका गांधी, भाजपा को बार-बार घेरने का असफल प्रयास करने वाले राहुल गांधी व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने क्यों चुप्पी साध रखा है, यह उन्हें जनता को बताना चाहिए।

सांसद ने ममता बनर्जी की सरकार को गुनाहगारों की सरकार बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इसका खामियाजा ममता बनर्जी को भुगतना पड़ेगा। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह स्थिति पर नजर रखे हुए है। दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। जांचोपरान्त उन्हें कड़ी सजा देने की कानूनी व्यवस्था की जा रही है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश