बलिया : सब्जी खरीदने गया था कैलाश, घर पहुंची बुरी खबर

बलिया : सब्जी खरीदने गया था कैलाश, घर पहुंची बुरी खबर


बैरिया, बलिया। सुरेमनपुर से सब्जी खरीद कर अपने घर बिशुनपुरा जा रहे कैलाश उर्फ  नागा यादव (27) को ट्रक ने रौंद दिया। गंभीरावस्था में पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, ट्रक लेकर भाग रहे चालक को सुरेमनपुर पुलिस ने सुरेमनपुर पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
उल्लेखनीय है कि गोपाल नगर निवासी ट्रक चालक गोपाल यादव ट्रक लेकर रानीगंज के तरफ से अपने गांव जा रहा था। इस बीच, सुरेमनपुर बाजार से अपने घर पैदल ही लौट रहे कैलाश उर्फ नागा यादव को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल नागा यादव को  स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया,  किंतु उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार