बलिया में 'लाल सोना' का काला धंधा, अफसर मौन

बलिया में 'लाल सोना' का काला धंधा, अफसर मौन


बैरिया, बलिया। अवैध कारोबारियों से ज्यादा परेशान अधिकारी-कर्मचारी है, क्योंकि अवैध कारोबार रुक जाने से चढ़ावा बंद हो जाता है। उस स्थिति में अधिकारियों की परेशानी बढ़ जाती है। यही वजह है कि अब कुछ अधिकारी ही अवैध कारोबार चालू कराने पर हैं।  



क्षेत्र के गंगा तट सतीघाट भूसौला शिवपुर घाट पर विगत दिनों उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल, क्षेत्राधिकारी इंद्रेश कुमार सिंह व खनन अधिकारी योगेन्द्र भदौरिया ने निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने वहां करोड़ों रुपए का अवैध लाल बालू डंप पाया। बावजूद उस अवैध बालू को न तो सीज किया गया ना ही  नष्ट। जबकि, खनन अधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया था कि अगले दिन इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किंतु चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नही हो सकी। 

सूत्रों की मानें तो अंदरखाने से उस बालू को ना सिर्फ बेचा जा रहा है, बल्कि रोज नाव से बालू की खेप भी पहुंच रही है। बावजूद इसके प्रशासन खामोश है। ताज्जुब की बात यह है कि क्षेत्र के अन्य स्थानों पर लाल बालू का अवैध कारोबार बंद है। किंतु लालगंज क्षेत्र में यह कारोबार रफ्तार से चल रहा है। प्रश्न उठता है कि आखिर अधिकारी किसके दबाव में जांच के लिए आते हैं और किसके दबाव में कार्यवाही नहीं करते ? यह चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चाओं पर गौर करे तो लाल बालू के खेल में लालगंज पुलिस चौकी के साथ ही बैरिया थाने कुछ सिपाहियों की कृपा बालू माफियाओं पर है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal 22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
मेषसकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता से बचें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। संतान भी ठीक है। स्वास्थ्य बहुत...
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां