ओवैसी की धमकी पर बलिया के भाजपा विधायक का 'मास्टर स्ट्रोक'

ओवैसी की धमकी पर बलिया के भाजपा विधायक का 'मास्टर स्ट्रोक'


बैरिया, बलिया। उत्तर प्रदेश को शाहीन बाग बनाने की ओवैसी की धमकी को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बंदर घुड़की की संज्ञा दी है। कहा है कि उनकी हिम्मत है तो शाहीन बाग बना कर देखें। यहां उनके लिए पोस्टमार्टम हाउस तैयार है। विधायक बुधवार को चांदपुर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि यह देश मोदी जी व प्रदेश योगी जी के हाथों पूर्णतया सुरक्षित है। यहां कोई शाहीन बाग नहीं बनेगा। एनआरसी और सीएए वापस नही होगा, जो जैसा करेगा वैसा पाएगा। ओवैसी हो या कोई और किसी को भी मजहब के नाम पर संविधान से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती हैं। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई सुनाते हुए कहा कि जो जैसा करेगा सरकार उसके साथ उसी तरह से सरकार पेश आएगी। 

मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रात में भी पोस्टमार्टम करने की व्यवस्था देने पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है। विधायक ने कहा है कि अंग्रेजों के जमाने से सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम नहीं होता था, किंतु मेरे सुझाव पर मुख्यमंत्री द्वारा रात में भी पोस्टमार्टम की व्यवस्था दी गई है। इससे पीड़ित परिवारों को विशेष राहत मिलेगी और रात में भी पोस्टमार्टम करके पीड़ित परिवार को मृतकों का शव सौंप दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि गत दिवस मेरे गांव के मुसलमान युवक की मौत के बाद उसके पोस्टमार्टम को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बहुत हो गई थी, जिसको मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश के लिए इस तरह की व्यवस्था कर दी गई है कि रात में भी अब पोस्टमार्टम हुआ करेगा।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार