बलिया : राधा कृष्ण एकेडमी में हर्षोल्लास मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव, गूंजे ये तराने

बलिया : राधा कृष्ण एकेडमी में हर्षोल्लास मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव, गूंजे ये तराने

बलिया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राधा कृष्ण एकेडमी, सवरुबांध में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं नाटक द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने भारत के इतिहास को याद करते हुए 'इतिहास गा रहा है, दिन रात गुण हमारा...' गीत प्रस्तुत कर देश-भक्ति का जज्बा जागृत किया।


स्वरचित कविता जरीना खातून ने 'तूफान के जैसे थे वे सब...' कविता प्रस्तुत करके लोगों को भावविभोर कर दिया। शिक्षक पंकज मिश्रा ने 'संदेशे आते हैं...।' गीत गाकर सबको तालियां बजाने पर विवश कर दिया। विद्यालय के सीएमडी आदित्य मिश्र एवं चेयर पर्सन अनीता मिश्रा ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व की महत्ता को हमें समझते हुए देश हित के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी प्रयास करते रहना चाहिए। विद्यालय के डायरेक्टर आद्वित मिश्र एवं आकांक्षा मिश्रा ने पूरे विद्यालय परिवार को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी। कोऑर्डिनेटर रोहित श्रीवास्तव ने आज के इतिहास को याद किया और बच्चों को इससे प्रेरणा लेने की सीख दी।

उपप्रधानाचार्य जीवेश पांडे ने कहा कि पूरे विश्व में केवल भारत ही ऐसा देश है, जो अपने देश को माता के नाम से संबोधित करता है। इसलिए हमें इनकी प्रतिष्ठा एवं मान का ध्यान रखना चाहिए। प्रधानाचार्य सुश्री नेहा सिंह ने सब को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई देते देते हुए शिक्षकगण एवं बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। मंच का संचालन जिया सिंह और सना परवीन आदि छात्राओं ने किया। अंत में बच्चे मिष्ठान लेकर प्रसन्नता पूर्वक अपने-अपने घर वापस हुए।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा