बलिया : दीप प्रज्ज्वलित कर चेयरमैन ने किया इस उत्सव का शुभारंभ

बलिया : दीप प्रज्ज्वलित कर चेयरमैन ने किया इस उत्सव का शुभारंभ


बैरिया, बलिया। नई शिक्षा नीति 2021 के अंतर्गत निपुण भारत अभियान के तहत मंगलवार को बैरिया बीआरसी परिसर में हमारा आंगन-हमारे बच्चे के उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें तीन से छह वर्ष के बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्सुकता पैदा करने व उनके विद्यालयों में नामांकन के संदर्भ में विमर्श किया गया। साथ ही इस पर मंथन किया गया कि अधिकतम बच्चों को शिक्षा के साथ कैसे जोड़े। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत बैरिया के चेयरमैन शांति देवी ने मां सरस्वती के प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। 

खण्ड शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व पर्यवेक्षकों को मिशन बनाने का आह्वान किया। उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में बीआरसी भरत गुप्त, शिक्षक तकनीकी दिनेश कुमार,राकेश कुमार के अलावा अजित सिंह,प्रवीण ओझा, प्रीता कुमारी चौबे, सुधीर सिंह, दीपू सिंह के अलावा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सावित्री देवी, रजनी श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में 75 नोडल शिक्षक, 174 आंगनबाड़ी व आठ बीआरसी समन्वय कार्यक्रम में मौजूद थे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी व संचालन शिक्षक रमेश तिवारी ने किया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद