बलिया : एसएचओ की पहल लाई रंग, छात्रनेताओं का बेमियादी अनशन समाप्त

बलिया : एसएचओ की पहल लाई रंग, छात्रनेताओं का बेमियादी अनशन समाप्त


हरेराम यादव
मझौवां, बलिया। छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में मंगलवार से जारी छात्र नेताओं का बेमियादी अनशन बुधवार की शाम एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह के आश्वासन पर समाप्त हो गया। 

बतादे कि  अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा व सुदिष्ट पुरी महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने संयुक्त रूप से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में मंगलवार को आमरण अनशन शुरू किया था। छात्र नेताओं का कहना हैं कि पिछले कई बार शासन प्रशासन से मांग किया गया, पर आश्वासन के शिवाय कुछ भी नहीं हुआ। इस बार भी पत्रक के माध्यम से उपजिलाधिकारी बैरिया से आग्रह किया गया था, लेकिन चुनाव को लेकर कोई पहल प्रशासन ने नहीं की।  

एसएचओ ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि चुनाव करवाना शासन स्तर का मामला हैं। फिर 16 जनवरी से  विश्वविद्यालय की परीक्षा भी आहूत की गई है। अगर अनशन होता रहेगा तो परीक्षा प्रभावित होगी, जिससे छात्रों का ही नुकसान होगा। इस पर छात्र नेता मान गए। शाम करीब 6.30 बजे काफी पिला कर एसएचओ ने अनशन समाप्त कराया। अनशन पर बैठने वालों में अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेता वरुण मिश्रा, प्रमोद गौतम, दीपू पटेल, प्रकाश कुमार, रोशन सिंह व सुदिष्ठ् पूरी महाविद्यालय के धनंजय पासवान, अरविंद कुमार आशु व दीपू यादव शामिल रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल