बलिया : बीएसए की जांच में बंद मिला स्कूल, शिक्षिका पांच दिन से गैरहाजिर

बलिया : बीएसए की जांच में बंद मिला स्कूल, शिक्षिका पांच दिन से गैरहाजिर


बलिया। बुधवार को अपने ही कैम्पस में संचालित विद्यालयों का हाल देख बीएसए शिव नारायण सिंह दंग रह गये। कैम्पस में कुल 3 विद्यालय हैं। इसमें आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला सुबह 10:15 तक नहीं खुल सका था। विद्यालय पर नियुक्त 3 अध्यापक व परिचारक में से कोई भी विद्यालय पर नहीं था। बीएसए ने सभी का वेतन निरीक्षण तिथि का बाधित किया है। कैम्पस में आदर्श प्राथमिक विद्यालय पर बीएसए सुबह 10.40 बजे पहुंचे। यहां 4 सितम्बर से सहायक अध्यापिका नीलम गुप्ता अनुपस्थित मिली। बीएसए ने अनुपस्थित तिथि का वेतन बाधित किया है। कैम्पस के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलिया (तहसीली स्कूल) पर सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। वहीं, हनुमानगंज बीआरसी पर बीएसए 10.55 बजे पहुंचे। वहां दो परिचारक गैरहाजिर मिले। बीएसए ने अनुपस्थित तिथि का वेतन रोकने का आदेश दिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक