चंद्रशेखर हॉफ मैराथन के लिए पंजीकरण शुरू, पहले दिन सैकड़ा पार, रजिस्ट्रेशन के लिए यह भी है सुविधा

चंद्रशेखर हॉफ मैराथन के लिए पंजीकरण शुरू, पहले दिन सैकड़ा पार, रजिस्ट्रेशन के लिए यह भी है सुविधा


बलिया। युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर आगामी 19 अप्रैल को आयोजित चतुर्थ चन्द्रशेखर हाफ मैराथन में प्रतिभाग के लिए प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित तिथि के पहले दिन मंगलवार को ही सौ से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करा लिया।

आयोजक राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने बताया कि चन्द्रशेखर हाफ मैराथन-2022 में प्रवेश के लिए 5 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू है, जो 18 अप्रैल की शाम तक होगा। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रतिभागियों के लिए टीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम, गुडलक गिफ्ट कार्नर एनसीसी तिराहा, जैड स्पोर्ट्स रेलवे स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन केन्द्र बनाया गया है। इसके अलावा शिव कंम्पयूटर रानीगंज, पांडेय मेडिकल स्टोर बांसडीह, हिन्द स्पोर्ट्स बेल्थरारोड और मनीष कम्प्यूटर रसड़ा में प्रतिभागियों की सुविधा के लिए केंद्र बनाया गया है। उपेन्द्र सिंह ने बताया कि बलिया जनपद से बाहर दूसरे प्रदेशों व देशों के प्रतिभागियों के लिए गुगल लिंक https://forms.gle/9eLM4khJgniaEshGA बनाया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद