Accident के बाद बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ये है पूरा मामला

Accident के बाद बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ये है पूरा मामला


मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा ढाले पर विमलेश कुमार सिंह (23) पुत्र अखिलेश्वर सिंह को टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों के प्रयास से चालक सहित पकड़ लिया गया। 

धर्मपुरा निवासी विमलेश अपने घर जा रहे थे, तभी बैरिया के तरफ से लाल बालू लेकर आ रहा ट्रक विमलेश को चपेट में ले लिया। इससे विमलेश गिरकर छटपटाने लगे। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने प्रथमिक उपचार कराकर बलिया चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने ट्रक पकड़ कर हल्दी पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर एसएचओ हल्दी सतेंद्र राय मौके पर जैसे ही पहुंचे पीछे से आ रहे और चार लाल बालू लदे ट्रकों को घेर लिया। इसकी सूचना काग्रेस नेता विनोद सिंह को दिया। मौके पर पहुंचे श्री सिंह ने खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया को सूचना दी। रात में ही मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने पांचों लाल बालू लदी ट्रको सीज कर हल्दी पुलिस को सुपूर्द कर दिया। एसएचओ सतेन्द्र राय ने बताया कि सभी पाचों ट्रकों को खनन अधिकारी द्वारा सीज किया गया है। इनके उपर सुसंगत धारा में चालान कर उचित कारवाई की जा रही है।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली