बलिया : शिक्षण संस्थाएं जल्द करा लें पंजीकरण व केवाईसी

बलिया : शिक्षण संस्थाएं जल्द करा लें पंजीकरण व केवाईसी

बलिया। अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी व जैन) के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स योजना संचालित की जा रही हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं को भारत सरकार के नेशनल पोर्टल पर पंजीकरण एवं केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिलाधिकारी एसपी शाही ने बताया कि जिले में 4101 संस्थाओं में मात्र 141 संस्थाओं ने ही पंजीकरण व केवाईसी किया है। जबकि इसके लिए लगातार उच्चाधिकारियों के माध्यम से निर्देश दिए जाते रहे हैं।

उन्होंने प्राथमिक, जूनियर, जूनियर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, डिग्री कालेज, पालिटेक्निक, राजकीय आईटीआई, मदरसा आदि के प्रबंधक को निर्देशित किया है कि एक हप्ते के अंदर संस्थान का यू-डायस, एनसीवीटी, एमर्आएस कोड, नोडल अधिकारी का नाम व मोबाइल नम्बर, जारी यूजर आईडी, संस्थान के मान्यता की प्रति अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में लाकर पंजीकरण व केवाईसी कराना सुनिश्चित करें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित