प्यार में धोखा, बेवफा प्रेमी के खिलाफ युवती ने दी तहरीर

प्यार में धोखा, बेवफा प्रेमी के खिलाफ युवती ने दी तहरीर

बैरिया, बलिया। शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर फिर चुपके चुपके अकेले में मांग में सिंदूर भरने के बाद युवती को ससुराल जाने की जिद के बाद युवक गांव छोड़कर भागा।तब मामला बैरिया थाने मे पहुंचा है।

मामला बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां के एक युवती का संबंध एक युवक से तीन वर्ष पूर्व हो गया था। तीन वर्ष तक दोनों एक दूसरे के लिए जीने-मरने की कसमें खाते रहे। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर वह लगातार यौन शोषण करता रहा। 3 जून 2021 को अकेले में उसने उसके मांग में सिंदूर भर दिया। कहा कि आज से हम लोग पति-पत्नी हैं। फिर पति पत्नी की तरह हम लोग रहने लगे। घर ले जाने की बात पर वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। ज्यादा दबाव डालने पर उसने घर ले जाने से इंकार करते हुए तमाम संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। कुछ दिनों से वह गांव छोड़कर भाग गया है। युवती ने इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया व एसएचओ बैरिया को शुक्रवार को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बावत पूछने पर एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांचोपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा