बलिया : दलित युवक की पिटाई, चार पर मुकदमा

बलिया : दलित युवक की पिटाई, चार पर मुकदमा


नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के गौरा मदनपुरा गांव में शुक्रवार को दवा लेकर वापस घर जा रहे दलित युवक के साथ मारपीट के मामले में नगरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गौरा मदनपुरा निवासी राजकुमार राम ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसका चचेरा भाई बसंत राम एकइल चट्टी से दवा लेकर वापस आ रहा था। इस बीच, गांव के ही खड्ग बहादुर यादव, हरिंदर यादव, हरख बहादुर यादव व मुलायम यादव आदि ने उसे रोक कर मारपीट किया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारो लोगो के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा