शिक्षक-कर्मचारियों को देना होगा 'न दहेज लेंगे न देंगे' का शपथ पत्र

शिक्षक-कर्मचारियों को देना होगा 'न दहेज लेंगे न देंगे' का शपथ पत्र


बलिया। 'न दहेज लेंगे और न ही दहेज देंगे' इस आशय का शपथ पत्र जिले के अफसरों और कर्मचारियों को देना होगा। यही नहीं 31 मार्च 2004 के बाद शादी रचाने वाले कर्मचारियों को यह लिखकर देना होगा कि शादी में कोई दहेज नहीं लिया है। महिला कल्याण विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कर्मचारियों से शपथ पत्र लेने को कहा है।
बेटे की शादी में दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए शासन ने कर्मचारियों पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है। दहेज निषेध अधिनियम 1961 के तहत दहेज लेना या देना दोनों अपराध माना गया है, लेकिन सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए दहेज में मोटी रकम का प्रचलन हो चला है। खास तौर पर बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग में अध्यापक की नौकरी पाने वाले दहेज की ऊंची मांग रखते हैं। योगी सरकार ने सरकारी सेवकों से कानून का पालन कराने का निश्चय किया है। 31 मार्च 2004 के बाद शादी रचाने वाले अफसरों तथा कर्मचारियों को शपथ देना होगा कि उन्होंने शादी में दहेज नहीं लिया है। वहीं, नई तैनाती पाने वाले कर्मचारियों को ज्वाइन करने से पहले शपथ पत्र देना होगा कि शादी के लिए कोई दहेज की मांग नहीं करेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर