बलिया : सरहद पर शहीद जवानों के नाम रही सेनानी के गांव की दिवाली

बलिया : सरहद पर शहीद जवानों के नाम रही सेनानी के गांव की दिवाली


बैरिया, बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्व. पंडित रामानंद पांडे की ग्राम पंचायत दलन छपरा में दीपावली की शाम गांव के युवाओं ने देश के सरहद पर शहीद होने वाले जवानों के प्रति श्रद्धा व आस्था का भाव रखते हुए दीपोत्सव पर्व पर शहीदों के नाम 1100 दीप जलाकर उन्हें नमन किया।
दलन छपरा मवेशी खाना स्थित चौराहे पर युवाओं ने सायं दीया जलाकर शहीदों को याद किया। उनके सम्मान में श्रद्धासुमन अर्पित किया। थानाध्यक्ष दोकटी मनोज कुमार सिंह ने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छुट्टी पर गांव आए नौसेना के जवान प्रताप सिंह मिन्टू ने भी भाग लिया। उन्होंने ऐसे आयोजन को लेकर अपने गांव के युवाओं को धन्यवाद दिया। कहा कि धन्य है मेरे गांव के युवा, जिन्होंने ऐसा आयोजन शहीदों के प्रति किया। इस मौके पर उन्होंने एक विसंगति को उठाते हुए बताया कि भले ही जवान सरहद पर अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान देता है। लेकिन अफसोस तब होता है, जब उस जवान के ही परिजन लोकल सिस्टम में न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर हो जाते हैं। खासकर पुलिस के लोग उनसे अदब से बात भी नहीं करते है। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा नहीं है। यदि किसी सैनिक परिवार का व्यक्ति मेरे यहां फरियाद लेकर आता है तो उसे ससम्मान न्याय दिया जाता है। इस मौके पर भाजपा नेता चंदन सिंह, नंदन सिंह, पप्पू सिंह, प्रभंजन प्रताप सिंह उर्फ चिटपुट,रघुनाथ यादव, समर सिंह, सर्वजीत सिंह, मक्खन सिंह, गुंजन सिंह, पंकज सिंह,कृष्णा सिंह, दिगंबर सिंह, रिशु सिंह, पिंटू सिंह,  मन्टन पाण्डेय, वेद प्रकाश सिंह, सोनी सिंह, प्रवीण सिंह, धर्मेंद्र सिंह मोटक,मादा अंसारी आदि मौजूद रहे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की...
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर