बलिया : मेघा के हौंसले को सेंट जेवियर्स स्कूल में मिलेगी उड़ान, क्योंकि...

बलिया : मेघा के हौंसले को सेंट जेवियर्स स्कूल में मिलेगी उड़ान, क्योंकि...


बलिया। मेघा चौरसिया की जिम्मेदारी अमृता मेमोरियल फाउंडेशन ने ले ली है। मेघा का 11वीं कक्षा में सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में फ्री एडमिशन कर फाउंडेशन ने शिक्षण खर्च की सारी जिम्मेदारी उठा ली। बता दे कि शहर के एक स्कूल का रिजल्ट सीबीएसइ ने रोक रखा था। इस बीच, छात्रा मेघा 10वीं का रिजल्ट लेने अपनी मां के साथ विद्यालय पर लेने गई थी। वहां, इनके साथ अमर्यादित व्यवहार हुई। इसके बाद एनएच 31 को छात्रा अपनी मां के साथ माल्देपुर के सामने जाम कर दी। तब भारी बवाल हुआ था। छात्र-छात्राए अपने रिजल्ट के लिए जिलाधिकारी सहित तमाम नेताओं व विभागों के चक्कर लगाते रहें, लेकिन किसी ने भी इनकी एक नहीं सुनी। 
छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू ने सार्थक पहल की। छात्रों का रिजल्ट घोषित हुआ। इस बीच, अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहने वाली छात्रा मेघा चौरसिया के शिक्षण के लिए सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबन्ध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी से सम्पर्क स्थापित कर रानू ने बात की। प्रबंध निदेशक ने छात्रा का निःशुल्क प्रवेश स्व. अमृता तिवारी की स्मृति में अमृता मेमोरियल फाउंडेशन के तहत कराया। बताया कि फाउंडेशन मेघा चौरसिया के शिक्षण की सम्पूर्ण जिम्मेदारी खुद वहन करेगी। कक्षा 11-12 व निकट भविष्य में छात्रा जो भी शिक्षा लेनी चाहे, उनके फीस को पूर्ण रूप से खुद वहन कर मेघा को मेधावी बनाने के लिए तत्पर रहेगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि उलझने आती रहती हैं। सफ़ल वही होता हैं, जो हौसला नहीं खोता हैं। अमृता मेमोरियल फाउंडेशन के तहत सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देते हुए विद्यालय ने 10वीं व 12वीं कक्षाओं में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा ने छात्रा मेघा चौरसिया का विद्यालय में स्वागत किया। इस मौके पर नीतीश सिंह, अनिल चौरसिया, अभिषेक चौरसिया मौजूद रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित