बलिया : अनियंत्रित टेंपो पलटा, दो महिलाओं समेत तीन घायल, एक रेफर

बलिया : अनियंत्रित टेंपो पलटा, दो महिलाओं समेत तीन घायल, एक रेफर


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। रतसर-पचखोरा मार्ग पर पिपरा कला गांव के पास मंगलवार की शाम एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर भिजवाया। जहां से चिकित्सक ने एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार के रतसड़ से पचखोरा की तरफ जा रहा सवारियों से भरा तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पिपरा कला गांव के सामने पलट गया।  जिससे इसमें सवार ब्रजेश शर्मा (35 वर्ष) पुत्र गौरी शंकर शर्मा ,  कमली देवी (40 वर्ष) पत्नी नवमी राजभर व निशा (18 वर्ष) पुत्री नवमी राजभर निवासीगण मेउली थाना पकड़ी घायल हो गये। जिसमे ब्रजेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है की घटना के वक्त टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद