बलिया में बच्ची की मौत ने रोकी नेशनल हाइवे की रफ्तार

बलिया में बच्ची की मौत ने रोकी नेशनल हाइवे की रफ्तार


बैरिया, बलिया। क्षेत्र के लालगंज सती घाट रोड पर सोमवार को लाल बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से भुसौला निवासी आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव के साथ देवराज ब्रह्म बाबा स्थान पर एनएच-31 को जाम कर दिया।विधायक व क्षेत्राधिकारी की पहल पर चक्का जाम समाप्त हुआ।    

सुशील कुमार गुप्ता की पुत्री लालगंज बाजार से घर जा रही थी। मुरारपट्टी गांव के सामने लाल बालू लदी तेज गति ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने  मौत की पुष्टि की। परिजन शव को देवराज ब्रह्म मोड़ पर रखकर एनएच 31 पर जाम लगा दिए। जाम से करीब दो घंटे तक एनएच-31 पर पहिया थमा रहा। सूचना पर पहुंचे बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह,  क्षेत्राधिकारी राजेश त्रिपाठी व एसओ दोकटी दोकटी अमित सिंह, एसओ बैरिया संजय त्रिपाठी, चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह आदि ने लोगों को समझाया। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...