एक्सीडेंट में बलिया के युवक की दिल्ली में मौत, 25 को होनी थी बहन की शादी

एक्सीडेंट में बलिया के युवक की दिल्ली में मौत, 25 को होनी थी बहन की शादी

बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के बालूपुर गांव निवासी एक युवक की मौत दिल्ली में Road Accident में होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो साल पहले युवक के पिता की भी मौत हादसे में हो गयी थी। 

गांव निवासी पर्यावरण तिवारी (27) पुत्र स्व. प्रेमचंद तिवारी दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। सोमवार को वह बाइक से कंपनी जा रहे थे। रास्ते में बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इकलौते पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही मां व बहन रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। यह देख सभी की आंखें नम हो जा रही थीं।

25 जनवरी को होनी थी बहन की शादी

सड़क हादसे में मृत पर्यावरण तिवारी की बहन की शादी 25 जनवरी को होने वाली है। वहीं मां कैंसर पीड़ित हैं। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार देर शाम तक युवक का शव गांव नहीं पहुंचा था। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा