बलिया में ऐसा... घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश

बलिया में ऐसा... घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात दुष्कर्म की नियत से छत के रास्ते घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने जमकर खातिरदारी की। फिर 112 नंबर की पुलिस को बुलाकर उसे उसके हवाले कर दिया, किंतु 112 नंबर की पुलिस ने आरोपी को सुबह थाने में आने की बात कह कर छोड़ दिया। सोमवार की सुबह आरोपी युवक अपने पांच छः साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंच कर गाली गलौज किया। यही नहीं, पुलिस में मामला दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी तक दी। अगल-बगल के लोग जुटे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी उसी गांव का है। रात में उसका सोने का चैन व मोबाइल फोन पीड़िता के आंगन में ही गिर गया था, जिसे पीड़िता के परिवार ने पुलिस को सौंप दिया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है। इस संदर्भ में एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे