बलिया में नाइट कर्फ्यू को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने जनपदवासियों से भी की यह अपील

बलिया में नाइट कर्फ्यू को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने जनपदवासियों से भी की यह अपील

बलिया। ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बलिया पुलिस शासनादेश का पालन जिले में कराने की तैयारी में जुट गई है। नाइट क‌र्फ्यू का सख्ती से पालन कराने का निर्देश जारी हो चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने न सिर्फ सभी थानों को शासन की गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है, जनपदवासियों से भी सहयोग की अपील किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया है कि गाइडलाइन के तहत बाजारों में भीड़ भाड़ नहीं होने देना है। हर व्यक्ति के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बाजार में व्यापारियों को इस बात के लिए जागरूक करने को कहा गया है कि वे बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति को सामान ना बेचें। आम लोगों के लिए भी बिना मास्क सड़क पर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी के लिए मास्क और जेब में आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों (जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या अन्य साधन से आने वाले) की पूरी जानकारी हर हाल में जुटानी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई संक्रमित व्यक्ति तो नहीं है। उन्हें समय से आइसोलेट किया जा सके या उनकी जांच कराई जा सके।

पूरे प्रदेश की तरह जिले में भी रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू 

लागू रहेगा। शादी विवाह या सार्वजनिक स्थानों पर आयोजनों पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत अधिक से अधिक 200 लोगों की भागीदारी की ही अनुमति दी जाएगी। आयोजनों की सूचना जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को देनी होगी।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस