बलिया : समाजसेवी सुशील पांडेय ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा आश्वासन

बलिया : समाजसेवी सुशील पांडेय ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा आश्वासन



बैरिया, बलिया। महात्मा गांधी इन्टर कालेज दलन छपरा के मैदान में आयोजित सुपर सिक्स के बैनर तले अन्तरप्रांतीय बालीबाल  प्रतियोगिता के शुरुआती मैच में आरा की टीम को मनसाठ (छपरा) की टीम ने दो अंकों से पराजित कर दिया। पहले टॉस जीत कर मनसाठ कप्तान गोलू सिह ने सर्विस शुरु किया। वहीं, आरा के कप्तान राजा सिंह ने भी अच्छा प्रर्दशन किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में एक दर्जन टीम भाग लेगीं।


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी व पूर्व छात्र संंघ अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने फीता काट कर किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए श्री पाण्डेय ने खेल और खिलाड़ियों के उत्थान का भरोसा दिया। कहा कि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के सौजन्य से शीघ्र ही यहां खेल कूद के लिए स्टेडियम बनेगा। मौके पर योगेंद्र यादव, मुकेश सिंह, माधव सिंह, सुधांशु सिंह, बिट्टू सिंह, विवेक पटेल, मनीष,सिकंदर पटेल, गोलू सिंह, सत्या सिंह, धर्मेंद्र पटेल, सोनू, मोनू, कन्हैया, वाचस्पति दुबे, राजकुमार गिरी, शिवम पांडेय, रियेश यादव, दया यादव, मंगरु सिंह, उमेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।रेफरी की भूमिका राकेश सिंह व उद्घोष धर्मेंद्र पटेल राजा ने किया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली